‘बाल गोपाल करे धमाल’ में अनीता हस्सनंदनी

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों चर्चित धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन अरोड़ा की भूमिका में नजर आ रहीं अभिनेत्री अनीता हस्सनंदनी हास्य धारावाहिक ‘बाल गोपाल करे धमाल’ की एक आगामी कड़ी में अतिथि भूमिका में नजर आएंगी।

बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित हो रहे इस धारावाहिक में अनीता (34) सिने अभिनेत्री साशा कपूर के रूप में नजर आएंगी। उनकी मौजूदगी वाली यह कड़ी शुक्रवार को प्रसारित होगी।

अनीता पूर्व में ‘काव्यांजलि’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

वह ‘कुछ तो है’, ‘दस कहानियां’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। वह आगे सूरज पंचोली और अतिया शेट्टी की पहली फिल्म ‘हीरो’ में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493