मंगलवार को मनवीर के नोएडा आगमन पर उनके समर्थकों ने हुड़दंग मचाते हुए सदरपुर पुलिस चौकी के सामने मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। जिस पर सेक्टर- 39 थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया मनवीर के आगमन पर सेक्टर-46 में उनके स्वागत समारोह की अनुमति ली गई थी। लेकिन उनके समर्थकों ने सदरपुर पुलिसचौकी के सामने स्वागत के चक्कर में जाम लगा दिया था।
dharmpath.com dharmpath