बिम्सटेक सुरक्षा प्रमुखों ने सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिम्सटेक देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों ने सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में सहयोग बढ़ाने के लिए मंगलवार को यहां अपनी पहली बैठक की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग मजबूत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “बिम्सटेक देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई।”

‘बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकॉनॉमिक कोऑपरेशन’ (बिम्सटेक) एक क्षेत्रीय गुट है, जिसमें बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) क्षेत्रीय समूह के कई मुद्दों पर पाकिस्तान के असहयोग की वजह से अप्रभावी होने से हाल के दिनों में भारत बिम्सटेक समूह को ज्यादा महत्व दे रहा है।

पिछले साल भारत ने ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) की मेजबानी के साथ गोवा में बिम्सटेक की बैठक भी आयोजित की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493