मप्र में कृषि महोत्सव 15 अप्रैल से

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल से दो मई तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को जागरूक किए जाने के साथ शासन की योजनाएं बताई जाएंगी, इसके लिए ‘कृषि क्रांति रथ’ घूमेंगे।

आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश में कृषि महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य कृषि से जुड़े विषयों पर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम करना है। साथ ही नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। इसके अलावा नवीन फसल (किस्मों) की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में प्रदेश के फसलचक्र को परिवर्तित कर कृषि को फायदे का व्यवसाय बनाना है।

यह महोत्सव किसानों पर केंद्रित रहेगा। कृषि विभाग ने निर्णय लिया कि इस बार प्रत्येक विकासखंड में दो कृषि क्रांति रथ चलाए जाएंगे। इससे सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा जा सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493