बिहार : अमित शाह की सभा में दीवार गिरने से 10 लोग घायल

बेतिया, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को एक चुनावी सभा के दौरान एक दीवार गिर जाने से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बगहा के बबी टोला मैदान में शाह एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही मैदान में हेलीकॉप्टर पहुंचा, उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में कई लोग चाहरदीवारी के ऊपर चढ़ गए और दीवार गिर गई।

इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सभास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में हालांकि शाह ने सभा को संबोधित किया और घायल लोगों के लिए खेद जताया।

बगहा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493