खगड़िया, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
गोगरी थाना प्रभारी सतीश चन्द्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इटहरी फुदकी चक गांव में छापा मारकर एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से 10 तैयार तथा अद्र्घनिर्मित देशी पिस्तौलें और एक ड्रिल मशीन सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शेख जहांगीर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार अवैध हथियारों की तस्करी और उसके निर्माण स्थलों पर छापे मार रही है।
dharmpath.com dharmpath