वर्षात तक दर बढ़ने की संभावना : जेनेट येलेन

वाशिंगटन, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन ने कहा है कि मुख्य ब्याज दर में वृद्धि ‘इस साल के अंत तक’ संभव है।

येलेन ने फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों का हवाला देते हुए कहा, “हमारे अधिकतर सहकर्मियों और मेरा यह अनुमान है कि फेडरल कोष दर के लिए लक्षित दायरा बढ़ाने के लिए इस साल कोई समय उपयुक्त हो सकता है।”

गत सप्ताह हुई बैठक में एफओएमसी के 10 में से नौ सदस्यों ने दर को 0.25 फीसदी से नीचे रखने के पक्ष में मत दिया, जहां यह दिसंबर 2008 से बनी हुई है।

एफओएमसी ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का धीमी गति से विकास हो रहा है और वैश्विक आर्थिक और वित्तीय घटनाक्रम से आर्थिक गतिविधि थोड़ी प्रभावित हो सकती है और इसका निकट अवधि में महंगाई दर पर नकारात्मक दबाव रहेगा।

गुरुवार को हालांकि येलेन ने घरेलू अर्थव्यवस्था पर इस प्रभाव के स्तर को कम कर बताया।

येलेन ने कहा, “कमेटी वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है, लेकिन हम यह नहीं मान रहे कि हाल के इन घटनाक्रमों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नीति तय करने की दिशा में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा।”

उन्होंने उस रुख का हवाला दिया, जिसके मुताबिक एफओएमसी को महंगाई दर को दो फीसदी पर वापस आने तक इंजार करना चाहिए, जो अभी एक फीसदी से भी नीचे है साथ ही उसे दर बढ़ाने से पहले बेरोजगारी दर के घटने का भी इंतजार करना चाहिए।

येलेन ने कहा, “दर धीमे-धीमे बढ़ाना उपयुक्त होगा।”

इस साल एफओएमसी की बैठक दो बार – 27-28 अक्टूबर और 15-16 दिसंबर को होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493