कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में विद्युत उत्पादन अब 7 अक्टूबर से

चेन्नई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना (केएनपीपी) में 1,000 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई को फिर से शुरू किए जाने का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है।

विद्युत प्रणाली संचालन निगम लिमिटेड (पीएसओसी) के मुताबिक, केएनपीपी की पहली इकाई में अब सात अक्टूबर से बिजली उत्पादन शुरू हो सकता है।

भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने पहले कहा था कि प्रथम इकाई को 23 सितंबर को चालू किया जाएगा।

एनपीसीआईएल के अधिकारियों ने हालांकि कहा था कि यक इस महीने के अंत में चालू हो सकता है।

इस इकाई को सालाना रखरखाव प्रक्रिया के लिए 24 जून, 2015 को बंद कर दिया गया था।

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने इस साल इस संयंत्र को पांच साल तक संचालन की अनुमति दी थी। यद्यपि यह अपनी तरह की पहली इकाई है और इसे अब तक कई बार बंद किया जा चुका है।

एनपीसीआईएल के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यदि इकाई अपनी तरह की पहली होती है, तो आमतौर पर एईआरबी एक साल के लिए लाइसेंस देता है। रपट सकारात्मक रहने पर इसका नवीनीकरण किया जाता है।

प्रथम इकाई को दक्षिण ग्रिड से दिसंबर 2014 में जोड़ा गया था।

एनपीसीआईएल कुडनकुलम में रूसी उपकरण की मदद से दो इकाइयों की स्थापना कर रही है। दूसरी इकाई का काम 98.44 फीसदी पूरा हो चुका है। इसमें नाभिकीय विखंडन प्रक्रिया नवंबर 2015 में शुरू होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493