राजस्थान में उत्साह के साथ मनाई जा रही बकरीद

जयपुर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ ईद उल-अदहा (बकरीद) मनाई जा रही है। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी लोगों को बधाई दी।

जयपुर के बाहरी इलाके में ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। राज्य के कई इलाकों और शहरों में भी नमाज पढ़ी गई।

अजमेर ने हजारों मुसलमानों ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मन्नत मांगी।

दरगाह शरीफ के जन्नती दरवाजे के पास दुआ मांगने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। यह दरवाजा सालभर में केवल चार अवसरों पर ही खुलता है।

वसुंधरा ने बकरीद पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह दिन आप सभी के लिए शांति, सद्भाव और प्रेम लेकर आए।”

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “बकरीद पर बधाई। यह ईद आप सबके लिए खुशियां, शांति और समृद्धि लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493