बिहार : आपसी रंजिश में साथी ने की सैप जवान की हत्या

गोपालगंज, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में गुरुवार रात स्पेशल ऑग्जीलरी पुलिस (सैप) के दो जवानों के बीच हुए विवाद में एक सैप जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैप जवान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य को लेकर नटवां क्षेत्र में प्लांट बनाया गया। यहां पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से छह सैप के जवानों की नियुक्ति की गई थी।

इसी बीच बीती रात को प्लांट पर तैनात सैफ के दो जवानों के बीच विवाद हो गया और इससे आक्रोशित एक जवान ने अपने साथी नंदजी यादव को गोली मार दी। गोली लगने से नंदजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कटेया के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक जवान गोपालगंज जिले के ही भोरे क्षेत्र का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493