बिहार : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी पत्रकारों पर भड़के

पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव यहां सोमवार को पत्रकारों के एक सवाल पर भड़क गए और कहा कि “आपलोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी के आरोपों को सच मान लेते हैं और हमलोगों के आरोपों पर कोई सवाल-जवाब नहीं करता। ऐसा क्यों?”

पत्रकारों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव से उनके परिवार पर भाजपा नेता सुशील मोदी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों से जुड़े सवाल पूछे।

तेजस्वी ने संवाददाताओं पर भड़कते हुए कहा, “आपलोगों में उनसे (सुशील मोदी) से सवाल पूछने का साहस है, हिम्मत है?”

तेजस्वी यादव ने कहा, “वे जो आरोप हमलोगों पर लगाते हैं, उन्हें सच मान लिया जाता है और हम जो उन पर आरोप लगाते हैं उससे जुड़े सवाल भी आपलोग उनसे नहीं पूछते हैं।”

उन्होंने कहा, “आपलोगों में हिम्मत नहीं है उन लोगों से सवाल पूछने की। आप पत्रकार लोगों की दोहरी नीति है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भाजपा के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, लालू प्रसाद के परिवार पर अवैध संपत्ति अर्जित करने को लेकर लगातार कई आरोप लगा चुके हैं। मीडिया में इन बातों को उछाले जाने से सत्तारूढ़ नेताओं में नाराजगी है।

उधर, दिल्ली में भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पत्रकारों पर भड़ उठे, उन्होंने किसी सवाल का जवाब न देते हुए कहा, “जब आपलोग गैर भाजपा सरकारों की नकारात्मक छवि पेश करने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं तो कोई जवाब नहीं दूंगा, जो लिखना हो, जो दिखाना हो दिखाइए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493