सोमवार को प्रेस वार्ता में यादव ने कहा, “प्रदेश सरकार आजमगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है। मुख्यमंत्री योगी के जिले गोरखपुर में एक मिनट भी बिजली गायब नहीं होती है। जब आजमगढ़ में 24 घंटे बिजली मिलती थी तो योगी ने कहा था कि कुछ जिलों को विशेष तौर पर बिजली देना गलत है।”
पूर्ववर्ती अखिलेश की सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार विद्युत चोरी रोकने के नाम पर गरीबों को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा, “सूबे में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पूरा प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। गमछाधारी विद्युत अधिकारियों व अस्पतालों में डॉक्टरों व कर्मचारियों को पीट रहे हैं। थानांे व तहसीलों पर गमछाधारियों का कब्जा हो गया है। कत्ल, लूट, छिनैती व दुष्कर्म की घटनाओं से आम लोगों में भय का वातावरण है। धर्म व जाति के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। अब लोगों को महसूस हो रहा है कि इससे अच्छी सपा की ही सरकार थी।”
उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने के मामले में सपा चुप नहीं बैठेगी।
dharmpath.com dharmpath