बिहार : एटीएम में पैसा डालने जा रहे कर्मचारी की हत्या, 5 लाख रुपये लूटे

सीवान, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक बैंक के एटीएम में पैसा डालने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी बैंक ऑफ इंडिया के पचलखी बाजार स्थित एटीएम में पैसा डालने जा रहे थे, तभी जीरादेई मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कर्मचारियों से एक बैग में रखे पांच लाख रुपये लूट लिए। इस बीच विरोध करने पर एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान दरौदा थाना क्षेत्र का पकवलिया गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।

सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493