नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में मिले जनादेश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बताया है।
जनादेश से उत्साहित व खुश दिख रहे राहुल ने संवाददाताओं से कहा, “यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ नहीं, बल्कि भाजपा व मोदी के खिलाफ जीत है। यह हिन्दुओं और मुसलमानों को बांटने के खिलाफ दिया गया संदेश है।”
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद को जीत के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस, जनता दल (युनाइटेड) व राजद ने बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर महागठबंधन का गठन किया था।
dharmpath.com dharmpath