बिहार के अधिकांश इलाकों में तेज धूप

पटना, 22 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप है। राज्य में पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। लू का असर भी बढ़ रहा है। राज्य में गया का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत न मिलने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी एक-दो दिनों में पटना का अधिकतम तामपान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना के अलावा, शुक्रवार को भागलपुर में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री, गया में 24.9 डिग्री तथा पूर्णिया में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते दिन यानी गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, गया का 43.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493