लखनऊ/अमेठी, 22 मई (आईएएनएस)। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर आ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यक्रम अब बदल गया है। वह अब यहां 27 एवं 28 मई को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। पहले उनका दौरा 22 व 23 मई को था।
सोनिया के दौरे को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष को विकास कार्यो को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेना है। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि सोनिया के दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath