बिहार चुनाव:2 विधायकों ने छोड़ा लालू का साथ,चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका

नवादा-बिहार की सियासत में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। नवादा की राजद विधायक विभा देवी और रजौली के विधायक प्रकाशवीर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंपा। विभा देवी ने अपने पत्र में लिखा कि वह स्वेच्छा से विधानसभा की सदस्यता छोड़ रही हैं, इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। वहीं, प्रकाशवीर ने अपने पत्र में कहा कि वह 11 अक्टूबर 2025 से सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

माना जा रहा है कि विभा देवी और प्रकाशवीर जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जदयू में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले, राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव भी जदयू का दामन थाम चुके हैं। करीब तीन दशक से राजबल्लभ यादव परिवार का लालू प्रसाद यादव से गहरा राजनीतिक रिश्ता रहा है, लेकिन अब यह नाता टूट गया है। इस त्यागपत्र के साथ राजद को एक और बड़ा झटका लगा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493