मुंगेर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर मंडल कारा (जेल) में पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापा मारकर कई कैदी वार्डो से मोबाइल फोन और गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किए।
मुंगेर के सहायक पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडल कारा के कुछ कैदी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसी सूचना के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर सुबह में जेल में छापा मारकर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई, जिसमें दो मोबाइल फोन, एक चार्जर और वार्ड के बाहर फेंका गया गांजा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि उक्त सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। इसकी सूचना जेल के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath