वालेंसिया कोच ने स्पेन की 2012 यूरोपियन चैम्पियनशिप विजेता टीम को सराहा

रोम, 18 नवंबर (आईएएनएस)। वालेंसिया के इतावली कोच सेसारे प्रांडेली ने 2012 यूरोपियन चैम्पियनशिप जीतने वाली स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम की सराहना की।

सेसारे ने कहा कि स्पेन की टीम इस चैम्पियनशिप में किसी भी अन्य टीम से बेहतर है।

वालेंसिया में एक अक्टूबर को कोच नियुक्त किए गए सेसारे ने इटली को 2012 यूरोपियन चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन स्पेन के खिलाफ टीम को खिताबी मुकाबले में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इतावली समाचार पत्र ‘कोरिएरे डेला सेरा’ के साथ एक साक्षात्कार में सेसारे ने स्पेनिश फुटबाल टीम को सराहा और उसकी मजबूत पहचान पर जोर दिया।

वालेंसिया के बारे में सेसारे ने कहा कि टीम के पास युवा खिलाड़ी हैं, जिनका रणनीतिक आधार अच्छा है। हालांकि, प्रशंसक और भी बेहतर प्रदर्शन की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493