बिहार : तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत

मधुबनी, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, सैनी गांव निवासी दिलीप शाह के 12 वर्षीय पुत्र रामबाबू अपनी 10 वर्षीय बहन सोनी के साथ गांव में ही स्थित एक तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, डूबने से दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493