योग दिवस : सुबह 8.30 तक राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश व निकास नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8.30 तक प्रवेश व निकास प्रतिबंधित रहेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कोर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई सलाह को देखते हुए, 21 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास सुबह 8.30 बजे तक बंद रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कनॉट प्लेस में होने वाले योग संबंधी कार्यक्रम की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाएगा।”

हालांकि, स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन बदलने की सुविधा (इंटरचेंज) पहले की तरह मिलेगी। यात्री अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग लाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बयान में बताया गया है कि सुबह 8.30 बजे के बाद स्टेशन पर रोजाना की तरह प्रवेश और निकासी शुरू हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493