बिहार : न्यायालयों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि न्यायालयों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

नीतीश ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि बिहार के प्रत्येक न्यायालय भवन की संरचना अलग-अलग है और उसी के अनुरूप आने-जाने के रास्ते भी हैं, ऐसे में सभी न्यायालयों की वस्तु स्थिति के अध्ययन के बाद ही अलग-अलग सुरक्षा-व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के न्यायालयों की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायलय परिसर में आने-जाने वालों पर निगाह रखने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में शरीर में बम बांधकर आई एक महिला विस्फोट से गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए थे। इसके पूर्व भी राज्य के न्यायालय परिसरों में विस्फोट की घटनाएं घट चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493