बिहार पत्रकार हत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन हत्या की जांच करेगा। इस सिलसिले में एक जांच दल जल्द ही सीवान के लिए रवाना हो जाएगा। यह जानकारी सूत्रों ने बुधवार को दी।

सीबीआई मामले को सीवान पुलिस से लेगी जिसने रंजन की हत्या को एक सोची-समझी साजिश बताई थी।

पत्रकार को मई में सीवान जिले में स्टेशन रोड के पास व्यस्त बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजन बिहार के हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया कंपनी के हिंदी अखबार हिंदुस्तान में ब्यूरो प्रमुख थे।

राज्य सरकार ने हत्यारों का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था, इसमें दो पुलिस उप अधीक्षक, तीन निरीक्षक और पांच उपनिरीक्षक शामिल थे।

बिहार सरकार ने पहले ही हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

इससे पहले दिन में मारे गए पत्रकार की पत्नी आशा रंजन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय दिलाने का आग्रह किया था।

शहाबुद्दीन को पटना उच्च न्यायालय ने 10 सितंबर को जमानत पर रिहा किया, उस पर रंजन की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493