बिहार : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भागलपुर जेल में स्थानांतरित

सीवान, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित नौ कैदियों को गुरुवार तड़के भारी सुरक्षा के बीच सीवान जेल से भागलपुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सीवान कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित नौ कैदियों को भागलपुर जेल में स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यह कदम सीवान में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया है।

क्षेत्र में सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की छवि एक दबंग शख्स की रही है। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493