मोदी मुंबई में 2 मेट्रो लाइनों की नींव रखेंगे

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चार अक्टूबर को दो नई मुंबई मेट्रो लाइनों और एक विश्वस्तरीय डा. भीम राव अंबेडकर स्मारक की नींव रखेंगे।

यहां आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि दो मेट्रो लाइन पश्चिमी उपनगरों के मध्य बिछाई जाएंगी और इनके बिछने से इन मार्गो पर वाहन चालक और यातायात कम होने की संभावना है।

16.5 किलोमीटर और 18.6 किलोमीटर लंबी ये मेट्रो लाइनें क्रमश: दहिसर पूर्व एवं अंधेरी पूर्व और डीएन नगर एवं दहिसर के बीच बिछाई जाएंगी, जिन पर क्रमश: 4,737 करोड़ और 4,994 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

दोनों लाइनों के लिए सिंगल फंक्शन गोरेगांव के एक्सपो सेंटर पर होगा।

मोदी दादर के इंदू मिल्स कांप्लेक्स में संविधान के मुख्य शिल्पकार बी.आर. अंबेडकर को समर्पित स्मारक की नींव भी रखेंगे।

यह स्मारक दादर चौपाटी के किनारे चैत्यभूमि के पास 12.5 एकड़ जमीन पर बनेगा। उल्लेखनीय है कि अंबेडकर का अंतिम संस्कार चैत्यभूमि पर किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493