बिहार : पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 की मौत

बेतिया, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बोलेरो पर सवार कई लोग बगहा से वाल्मीकिनगर जा रहे थे। हरदिया तांती गांव के समीप बोलेरो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

बगहा के पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वाहन चालक नंदकिशोर सोनी (25), लालमोहन (38), रीना (35), दीपा (पांच) और कामिनी (4) के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493