नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। ‘हैमेटेक्सटाइल इंडिया 2017’ प्रदर्शनी का प्रगति मैदान में 20 जून से 22 जून तक आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के मॉडर्न होम टेक्सटाइल और फर्नीशिंग उत्पादों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध इंटीरियर उत्पादों को भारतीय खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने एक बयान में कहा कि ‘हैमेटेक्सटाइल इंडिया 2017’ प्रदर्शनी में तरह-तरह की कंपनियां, अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड व डिजाइन एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।
मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया कार्यकारी निदेशक और बोर्ड सदस्य राज मानिक ने ‘हैमेटेक्सटाइल इंडिया 2017’ के बारे में कहा कि ‘हैमेटेक्सटाइल इंडिया 2017’ के दौरान 20 जून की शाम को ‘इंटीरियर लाइफस्टाइल अवार्ड 2017’ का आयोजन भी किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath