बिहार : बहन की मौत के प्रतिशोध में बहनोई की हत्या

जहानाबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले के टेहटा सहायक थाना क्षेत्र में अपनी बहन की मौत के बदले की भावना से एक युवक ने अपने बहनोई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव निवासी मंटू चौधरी अपने ससुराल कोहरा गांव आया था। इसी दौरान बुधवार को उसके साले टुन्नू चौधरी ने अपनी बहन की मौत के प्रतिशोध में मंटू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

टेहटा के थाना प्रभारी ज्योति कुमार बसु ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मंटू की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में टेहटा सहायक थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के बाद से टुन्नू फरार बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493