नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप फिल्म ‘मसान’ की पूरी टीम के अथक परिश्रम को देखकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मसान की टीम और अनुराग कश्यप के बीच एक चीज सामान्य है और वह है कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ऋचा चड्डा और विक्की कौशल हैं, जबकि इस फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन हैं। ऋचा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं, जबकि विक्की और नीरज ने उस फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
कश्यप द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, “मेरे होनहार सहायकों ने बिना समय बर्बाद किए एक बेहद शानदार फिल्म पर काम किया है। इससे हम सबको सीख मिलती है। मैं एक निर्देशक के रूप में नीरज और अभिनेता के रूप में विक्की पर गौरवान्वित हूं।”
dharmpath.com dharmpath