मुंगेर, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार में मुंगेर जिले के धरहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पर बिजली का तार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि मोहनपुर गांव में रतन कुमार और मदारी सिंह सड़क के किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी बिजली का हाईवोल्टेज तार उन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतक मोहनपुर गांव के ही रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath