बिहार : बेटी की अस्मत बचाने महिला ने पति की हत्या की

कटिहार, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी बेटी की अस्मत बचाने के लिए अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद कुल्हाड़ी सहित खुद थाने जाकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बारसोई के पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रिका प्रसाद ने बताया, “कुम्हरांव गांव निवासी द्रौपदी अपने पति सुनील ऋषि और दो बच्चों के साथ रहती थी। द्रौपदी के मुताबिक उसका पति उसकी बेटी के साथ रह-रहकर छेड़खानी करता था, परंतु वह इसे पिता का प्यार मानकर नजरअंदाज करती रही।”

बेटी ने कई बार द्रौपदी से अपने पिता की हरकतों के बारे में बताया था।

द्रौपदी ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके मुताबिक, सुनील रविवार रात बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में द्रौपदी को अपनी बेटी के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी।

द्रौपदी के मुताबिक, “मेरा पति जबरन बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। मैंने पति को कई बार हटाने की कोशिश की परंतु बार-बार मुझे धकेल देता था।”

द्रौपदी ने पुलिस को बताया कि जब कोई उपाय नहीं दिखा, तो उसने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से वार कर अपने पति की हत्या कर दी।

घटना के बाद द्रौपदी खुद कदवा थाने पहुंची और उसने पुलिस को सारी बातें बताई।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि द्रौपदी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493