बिहार : महिला का शव पेड़ से लटका मिला

हाजीपुर, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया।

पुलिस के अनुसार, दौलतपुर गांव के सतिहारा चौक निवासी 40 वर्षीय महिला रविवार की शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। वह लौटकर घर नहीं आई। सोमवार सुबह उसके घर के पीछे लीची के पेड़ पर उसका शव टंगा देखा गया। शव अर्धनग्न हालत में था।

शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे राष्ट्रीय राजमार्ग-77 को दौलपुर के पास जाम कर हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन द्वारा समझाए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, शव देखने से प्रतीत होता है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। मृत महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493