पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास क्षेत्रों में मंगलवार सुबह धूप निकली। राज्य में मौसम पूरी तरह साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटांे में उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी-तूफान की आशंका जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक ए. के. सेन ने बताया, “अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी-तूफान आने की आशंका है। दक्षिण बिहार में आंधी की आशंका नहीं है, लेकिन हल्की बारिश जरूर हो सकती है।”
राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.7 डिग्री और पूर्णिया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.6 डिग्री तथा गया का 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath