लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है।
गुप्ता ने बताया कि बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 22.5 डिग्री, कानपुर का 20.6 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath