मप्र में गर्मी बढ़ी, बारिश के आसार

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली। राज्य में वैसे तो गर्मी दस्तक दे चुकी है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

राज्य में मंगलवार को तेज धूप निकली है और गर्म हवाएं चल रहीं हैं। मौसम हालांकि पूरी तरह साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, रीवा संभागों में कहीं कहीं हवाओं के बीच बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में इस समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.7 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.8 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493