जमुई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में जमुई जिले के मलयपर थाना क्षेत्र में सोमवार को आग से झुलसकर एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मलयपुर के थाना प्रभारी नवनीश कुमार ने बताया कि गाढ़ी करौनी गांव निवासी अभिनंदन सिंह उर्फ बाबुल सिंह की पत्नी रजनी सिंह तथा उसके दो बच्चे अर्णव (3) तथा हर्ष (10 माह) की आग से झुलसकर मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि यह मामला हत्या या आत्महत्या है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath