बिहार में आसमान साफ

पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह तेज धूप रही। आसमान बिल्कुल साफ था। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, भागलपुर में 12.4 डिग्री तथा पूर्णिया में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को राजाधानी पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, भागलपुर में 25.8 डिग्री और गया में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493