बिहार में इंदिरा आवास की दीवार गिरी, 2 की मौत

बिहारशरीफ,10 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक इंदिरा आवास की दीवार गिर गई, जिससे एक महादलित परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई।

सारे के थाना प्रभारी राधेश्याम प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि नौरोजपुर गांव निवासी मोहन चौधरी अपने घर में बच्चों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे, तभी एक दीवार गिर गई, जिसमें दबकर उसके दो बेटों सूरज (10) व कारू (6) की मौत हो गई।

इस घटना में मोहन की बेटी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एक साल पहले मोहन चौधरी को इंदिरा आवास के तहत मकान का आवंटन किया गया था, जिसकी दीवार गिरने से यह हादसा हुआ।

इंदिरा आवास की दीवार गिर जाने की घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता के ऊपर सवाल उठने लगे हैं, पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493