बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 15 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और उमस भरी गर्मी है। सुबह से ही धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाने तथा एक-दो स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 35.1 डिग्री, भागलपुर का 35 डिग्री और पूर्णिया का 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493