बिहार में एसएसबी जवान की गोली मारकर हत्या

जमुई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, हथियारबंद नक्सलियों का एक जत्था रात को पांडेयठिका गांव पहुंचा और सिकंदर यादव (35) को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। घर से कुछ ही दूर ले जाने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को सड़क पर छोड़ फरार हो गए।

बरहट के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों की संख्या 20 से 25 बताई जा रही है। शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है और नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक पर्चा बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए मृतक जवान पर पुलिस मुखबिरी की आरोप लगाया है।

मृतक मधुबनी के जयनगर में एसएसबी में तैनात था और 15 सितंबर को ही छुट्टी पर घर आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493