मप्र में चिलचिलाती धूप

भोपाल, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को चिलचिलाती धूप है। वहीं तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

राज्य में बीते तीन दिनों से बारिश और बौछारों का दौर थमा हुआ है, जिससे तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह से मौसम साफ और धूप तेज है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जिससे राज्य के मौसम में बदलाव आया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, इंदौर का 21.2 डिग्री, ग्वालियर का 21.1 डिग्री और जबलपुर का 23.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493