बिहार में खिली धूप

पटना, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह खिली हुई धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है परंतु तापमान में कुछ गिरावट आने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493