मप्र में धूप ने चुभन पैदा की

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को खिली धूप चुभन पैदा करने वाली रही। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून लगभग विदाई की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते आसमान पर बादलों की गैर हाजिरी है तो दूसरी ओर तेज धूप खिल रही है। सोमवार को मौसम साफ होने के साथ खिली तेज धूप ने बेचैनी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य में मौसम साफ रहा और आगामी 24 घंटों में भी अधिकांश हिस्सों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.4, ग्वालियर का 19.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 21.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 36.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493