बिहार में गुनगुनी धूप

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर बुधवार सुबह गुनगुनी धूप रही। ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पूर्णिया और गया में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री और भागलपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, भागलपुर में 23.8 डिग्री, गया में 24.5 डिग्री तथा पूर्णिया में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493