पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्घि की संभावना जताई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के दौरान बिहार के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 16.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।