बिहार में ‘जंगलराज’ नहीं, कानून का राज : नीतीश

पटना, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में ‘जंगलराज’ नहीं, बल्कि कानून का राज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जंगलराज’ का हव्वा बनाकर लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है।

पटना में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में नीतीश ने कहा, “विकास की मुख्य धारा में जो वंचित तबके हाशिये पर हैं, उन्हें आगे लाने की विशेष पहल होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास का दूसरा मतलब है कि राज्य के सभी हिस्सों का विकास होना चाहिए। विकास के लिए माहौल बनाया जाना चाहिए और इस तरह का माहौल बनाए जाने की बिहार में कोशिश हुई।

नीतीश ने विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि न्याय के साथ विकास और कानून का राज स्थापित करने के लिए काम किए गए।

बिहार में बुनियादी ढांचे के अभाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में नीतीश ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए नीतियों को दोषी बताते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि बुनियादी ढांचे के साथ विकास की बात हो रही है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करने और फिर से ‘जंगलराज’ आने के विपक्षियों के सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा, “बिहार में अब कानून का राज है। महिलाएं भी शाम को अकेले घर से निकलती हैं। राज्य में ‘जंगलराज’ नहीं है, उसका हव्वा बनाया गया है। ‘जंगलराज’ जैसी कोई स्थिति बिहार में न है, न कभी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493