बिहार : वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र से मृत बाघिन बरामद

बेतिया, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के अंतर्गत आने वाले वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र से वनकर्मियों को एक मृत बाघिन रेलवे ट्रैक के पास मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन के जोरदार झटके के कारण उसकी मौत हुई।

वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल-दो के वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृत बाघिन गुरुवार को वाल्मीकिनगर रोड और पनियहवां स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से मिली। उसके मुंह पर जख्म के निशान थे।

इधर, वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना के निदेशक राजबंश सिंह ने बताया कि मदनपुर वन क्षेत्र में किस ट्रेन की चपेट में आने से बाघिन की मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हरनाटांड़ वन क्षेत्र के नौरंगिया दोन के जंगल से भी एक बाघ का शव बरामद किया गया था। वर्ष 2010 में मदनपुर वन क्षेत्र के कांटी जंगल से भी एक बाघिन का शव बरामद किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493