बिहार में जहरीली शराब ने ली 3 जान!

छपरा, 23 जून (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जहरीली शरीब पीने की वजह से हुई। हालांकि राज्य में अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहाजीतपुर के थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि हासितपुर गांव निवासी 36 वर्षीय मनोज, 40 वर्षीय हरेंद्र महतो और 56 वर्षीय लाल बाबू शर्मा की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

नित्यानंद ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, मनोज व हरेन्द्र को डायरिया हुआ था और लाल बाबू शर्मा को पहले दिल का दौरा पड़ चुका था।

वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक तीनों ने बुधवार को शराब पी थी, जिसके बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई।

नित्यानंद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493