ब्रिटेन में यूरोपीय पर जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी (लीड-1)

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या उससे बाहर निकलने पर गुरुवार को कराए जा रहे जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी हैं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जनमत संग्रह में रिकॉर्ड 46,499,537 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुए, जो रात 10 बजे तक चलेंगे।

देश के इतिहास में यह तीसरा राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह है। इससे पहले करीब चार महीने तक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने तथा इससे बाहर होने का अभियान चलाने वाले समूहों ‘रिमेन’ और ‘लीव’ के बीच खींचतान चलती रही।

जनमत संग्रह के लिए पंजीकृत मतदाताओं में इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और जिब्राल्टर के नागरिक शामिल हैं।

जनमत संग्रह के मत-पत्र पर सवाल है : ‘ब्रिटेन को यूरोपीय संघ में बने रहना चाहिए या इससे बाहर निकल जाना चाहिए?’

जिस भी पक्ष को आधे से अधिक मत मिलेंगे, उसे विजेता माना जाएगा।

जनमत संग्रह के नतीजे शुक्रवार सुबह तक घोषित होने की उम्मीद है।

नतीजों की निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में क्षेत्रवार घोषणा की जाएगी।

इन 12 क्षेत्रों में स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, वेल्स, लंदन और इंग्लैंड के आठ क्षेत्र हैं।

ब्रिटेन 1973 से ईयू का सदस्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493