पटना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में रविवार शाम से हो रही बारिश सोमवार को भी जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, गया का 24 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.6 डिग्री तथा भागलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 86.20 मिलीमीटर, गया में 131.60 मिलीमीटर तथा भागलपुर में 65.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath